मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के सैटन गांव में आज सुबह असम राइफल्स का एक जवान बताया जा रहा है कि, एक देशी बम निष्क्रिय करने के दौरान ये हादसा हुआ।
वहीं सेना के प्रवक्ता ने बताया कि, शुक्रवार सुबह करीब 4.15 बजे बिष्णुपुर जिले के सैटन गांव में असम राइफल्स के एक ओआर सैटन गांव में स्थानीय रूप से बना आईईडी को निष्क्रिय करते समय घायल हो गया। बताया गया है कि जवान को मामूली चोट लगी।
वहीं इससे एक दिन पहले बिष्णुपुर जिले में तेरा खोंगफंगबी के पास संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। इसके अलावा पांच अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस और सेना के जवानों ने क्षेत्र से उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है।