Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Jul 2022 2:00 am IST

अपराध

राजस्थान के बाड़मेर में दो वाहनों के बीच भिड़ंत,12 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत गंभीर


राजस्थान के बाड़मेर जिले के हरसाणी फांटा के पास एक ट्रेलर और बोलेरो कैंपर गाड़ी में भिड़ंत हो गई। जिसमें महिला और बच्चों सहित 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  मिली जानकारी के अनुसार, हरसाणी फांटा से कुछ ही दूरी पर बोलेरो गाड़ी ट्रेलर के पीछे घुस गई। जहां बोलेरो में सवार चार महिला, तीन बच्चे सहित 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों ने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों को इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से वाहनों को जब्त कर लिया।