Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 4:53 pm IST


रेड अलर्ट में भी धरने पर डटे रहे उपनल कर्मी


बागेश्वर : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी है। बुधवार को मौसम का रेड अलर्ट जारी है। इसके बाद भी कर्मचारी अडिग हैं। नाराज कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके आंदोलन को तीन महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर मेघा परिहार, रेखा, पूजा कन्नौजिया, आनंद प्रसाद, गोविंद सिंह, हरीश मेहता, हरीश गिरी, संजय कन्नौजिया, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।