30 नवंबर 1980 को जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री निशा कोठारी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। निशा का असली नाम प्रियंका कोठारी है, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर निशा कोठारी रख लिया था। निशा ने 'चढ़ती जवानी तेरी चाल मस्तानी' के रिमिक्स म्यूजिक वीडियो से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थे। इसके बाद साल 2003 में तमिल फिल्म 'जय जय' में अपने अभिनय का हुनर दिखाया। इस फिल्म में उनके साथ बालीवुड अभिनेता आर माधवन नजर आये थे।
निशा ने साल 2005 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सरकार' से हिंदी सिनेमा जगत में एंट्री की। इस फिल्म में उनकी भूमिका काफी छोटी थी लेकिन शानदार एक्टिंग कर उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। इसके बाद निशा इसी साल फिल्म 'जेम्स' में मुख्य भूमिका में नजर आईं। फिल्म में उनके बोल्ड किरदार ने हर किसी को आकर्षित किया और वह रातों रात मशहूर हो गईं। इसके बाद निशा ने हिंदी,तमिल.तेलगु ओर कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें द किलर, डरना जरुरी है,अज्ञात, बिन बुलाये बाराती, आग, सायको, क्रिमिनल्स ओर बुलेट रानी आदि शामिल हैं। उन्होंने 2016 में उद्योगपति भास्कर प्रकाश से शादी कर ली और अब वह फिल्मों से काफी दूर हैं।