Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 4:24 pm IST


भोलेशंकर के जयकारों से गूंजे शिवालय


सावन के पहले सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के शिवालय और मठ मंदिर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। नगर के सांकरी, मुख्य बाजार, संगम सहित उमा माहेश्वर आश्रम में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान कई मंदिरों में लोगों ने विल्व पत्र भी भगवान शिव को अर्पित किए। बैनोली के शैलेश्वर महादेव, सिमली के तटेश्वर, लंगासू के वशिष्ठेश्वर, जलेश्वर महादेव, बगोली के बगलेश्वर सहित मैखुरा, सिलंगी, गोमती प्रयाग, सोनला के गंगेश्वर महादेव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।