एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय
कुमार की फिल्म 'कठपुतली' हाल ही में 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज हुई। इसमें
अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थीं। इस क्राइम स्टोरी में
अक्षय और रकुल प्रीत सिंह के बीच लव स्टोरी फिल्माई गई थी, जिसे दर्शकों का
कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। रकुल प्रीत सिंह को इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत
ट्रोल किया गया था। अब इन आलोचनाओं पर रकुल प्रीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया
पर तेजी से वायरल हो रहा है।
असल में, इस फिल्म कठपुतली को देखने वालों का कहना है कि इसमें अक्षय
कुमार और रकुल प्रीत सिंह का दिखाया गया रोमांस जबरदस्ती डाला गया था। उसकी जरूरत
नहीं थी। निर्माता इस रोमांटिक एंगल को टाल सकते थे, लेकिन उन्होंने
ऐसा नहीं किया। लोगों की इस बार पर अब अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपनी
प्रतिक्रिया दी है।
तेलुगू सिनेमा पसंद किए जाने पर कही ये बात
एक्ट्रेस रकुल ने कहा कि हिंदी सिनेमा के कुछ दर्शक ऐसे हैं, जो मनोरंजन चाहते
हैं। यह फिल्म हमने परिवारों के लिए बनाई है। भारतीय फिल्में बेहतरीन मसाले के
लिए जानी जाती हैं। अगर आज आप जैसे दर्शक कहते हैं कि तेलुगू सिनेमा अच्छा कर रहा
है तो यह एक मसाला
है, जो अच्छा कर रहा है। लोग मनोरंजन चाहते हैं।
लोगों का जीवन कठिन रहा है और खासकर पिछले दो-तीन साल काफी मुश्किल वाले रहे
हैं। अगर कहानी रोमांचक और गहन है तो लोग इसे देखना पसंद करते हैं।
बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुल प्रीत
सिंह की उम्र के फासले में को लेकर भी सवाल खड़े किए गए थे। क्योंकि दोनों की उम्र
के बीच 23 साल का अंतर है। ज्ञात
हो कि फिल्म 'कठपुतली' का निर्देशन
रंजीत तिवारी ने किया है।