Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Feb 2023 2:30 am IST

मनोरंजन

अथिया-केएल राहुल की शादी में पोज देती दिखीं अहान शेट्टी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, जानें नाम और डिटेल


सुनील शेट्टी की बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल हाल ही में शादी के बन्धन में बंध गए हैं। अब दोनों अपनी प्राइवेट वेडिंग की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।  इसी बीच अथिया शेट्टी के भाई अहान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी शादी की अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वह मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।  इन फोटो को देखकर फैंस तानिया श्रॉफ और अथिया शेट्टी की बॉन्डिंग और कैमेस्ट्री जमकर सराहना कर रहे हैं।  


तानिया श्रॉफ, जो कि अथिया के भाई अहान शेट्टी को डेट कर रही हैं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की कुछ बेहतरीन  फोटोज साझा की है।


एक तस्वीर में वह अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ-साथ अहान शेट्टी संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में अथिया और तानिया एक दूसरे के साथ कुछ खाते हुए दिख रही हैं।


तीसरी फोटो हल्दी सेरेमनी की है, जिसमें तानिया अथिया और केएल राहुल को अलग-अलग हल्दी लगाते हुए नजर आ रही हैं।
बता दें अथिया ने 2015 की फिल्म हीरो में सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद वह कॉमेडी फिल्म मुबारकां में भी नजर आईं थीं।