Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 12:00 pm IST

राजनीति

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल


हरिद्वार : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भले ही अभी अधिसूचना जारी न हुई हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने जिला पंचायत की राजनीति की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सत्ता पक्ष भाजपा के साथ बसपा ने एक दूसरे दल में सेंधमारी का खेल शुरू कर दिया। सेंधमारी के इस खेल में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ रहा है।सवा साल के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन के बाद आरक्षण हो चुुका है। अब अगले महीने पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने की पूरी संभावना है। इससे पंचायतों में राजनीतिक माहौल पूरा गर्म हो गया है। इसके मद्देनजर जिला पंचायत की अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए बसपा और भाजपा सक्रिय हो गई है। इससे हाल ही में पंचायत राजनीति के धुरंधरों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा और बसपा में एंट्री की है।