Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 1:00 pm IST


दुनिया भर में अब तक मंकीपॉक्स के 14000 केस दर्ज, अफ्रीका में पांच लोगों मौत


विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ द्वारा मंकीपॉक्स को  लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इसमें बताया गया है कि  दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14,000 मामलों की पुष्टि की गई है। जहां अफ्रीका में मंकीपॉक्स से पांच लोगों की मौत हुई हैं। बता दें कि इस बात की जानाकारी डब्ल्यूएचओ के महासचिव टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने को दी।

आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने 15 जुलाई को दुनियाभर में मंकीपॉक्स संक्रमण के 11634 केस की पुष्टि की थी। वहीं आज (गुरुवार) को यह आंकड़ा 14 हजार पहुंच गया है। बता दें कि अब तक अमेरिका, कनाड़ा में मंकीपॉक्स के सबसे अधिक केस दर्ज किए गए हैं।