Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 7:00 pm IST

नेशनल

बेरोजगार युवाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग दे रहा है मौका, 1500 पदों पर करेगा भर्तियां


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही प्रदेश में अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां करेगा। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की सख्ती के बाद विभागों ने भर्तियों के प्रस्ताव, भर्ती संस्थाओं को भेज दिए गए हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है। 

आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि, उन्हें अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन के 88 पद, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार के 3 पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 11 पद, आयोग, शासन और परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 120 पदों के प्रस्ताव मिले हैं। पॉलिटेक्निक प्रवक्ता के 398 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पहले ही मिल चुका है, जिसमें अब 39 पद और बढ़ा दिए गए हैं। जल्द ही भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वन निगम में स्केलर के 200 पद, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक सहित अलग-अलग करीब 1500 पदों के भर्ती के प्रस्ताव उन्हें मिले हैं। इन सभी का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगस्त के महीने में भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। इसके बाद कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां की जाएंगी।