Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 3:59 pm IST

अपराध

पंजाब : हिरासत में वारिस पंजाब दे के प्रमुख के छह साथी, अमृतपाल सिंह जल्द हो सकता है गिरफ्तार...


पंजाब के अजनाला पुलिस थाने पर हमला वाले वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के छह साथियों को पंजाब पुलिस ने हथियारों के साथ हिरासत में लिया है। 

पंजाब पुलिस का कहना है कि, जल्द ही अमृतपाल को भी गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल की गिरफ्तारी से माहौल न बिगड़े, इसलिए नेट सेवाएं बंद की गई हैं। 

इधर, मोगा एसएसपी का कहना है कि अमृतपाल की तलाश में ऑपरेशन जरूर चलाया जा रहा है। इससे पहले अमृतपाल सिंह के छह साथियों को जालंधर के महतपुर इलाके के पास से हिरासत में लिया गया है। इस दौरान अमृतपाल बचकर निकल गया। पुलिस ने अमृतपाल का पीछा किया और सूत्रों के अनुसार, मोगा जिले से उसे पकड़ लिया गया।