Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 5:47 pm IST


वैक्सिंग के दर्द से बचने के लिए रेजर नही घर पर बना वैक्स करें इस्तेमाल


अगर आप घर में ही हेयर रिमूव करने के लिए रेजर का इस्तेमाल करते हैं और वैक्सिंग के दर्द से बचना चाहते हैं। तो घर में ही वैक्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये होममेड शुगर वैक्स उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। तो चलिए जानें कैसे घर में बना सकते हैं शुगर वैक्स... 

STEP 1 -  वैक्सिंग करने के लिए चीनी का इस्तेमाल बहुत पुराना है। इससे स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होता साथ ही ये और भी ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है। वैक्स बनाने के लिए दो कप चीनी के साथ एक चौथाई कप नींबू का रस और एक चौथाई कप पानी की जरूरत होगी। शुगर वैक्स बनाने के लिए पैन में चीनी के साथ नींबू का रस और पानी डालकर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि चीनी ब्राउन कलर में ना हो जाए। और हाथ में लेने पर बिल्कुल बॉल सी ना बन जाए। 

STEP 2 - इसे आप अपने हेयर वाले एरिया पर लगाकर वैक्स स्ट्रिप की तरह ही खींचे। सारे बाल एक बार में ही साफ हो जाएंगे। इस होममेड वैक्स को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा गर्म ना हो। नहीं तो स्किन के जलने का डर होता है। साथ ही इस होममेड वैक्स की वजह से आपका पार्लर जाने का समय और पैसा दोनो बचेगा। हालांकि नॉर्मल वैक्स की तरह ही इसे लगाने के बाद स्किन में रेडनेस हो सकती है। जो कि कुछ ही देर बाद गायब हो जाएगी। 

STEP 3 - नींबू और चीनी से स्किन काफी सॉफ्ट हो जाती है। साथ ही इसमे कोई भी हार्मफुल केमिकल नहीं होता। वैक्सिंग करने से बालों की ग्रोथ कम होती है और बाल देर से उगते हैं। वहीं अगर आप घर में रहकर बार बार शेविंग करेंगी और स्किन पर रेजर चलाएंगी। तो इससे स्किन में इरिटेशन होने के साथ ही बाल बहुत जल्दी निकलेंगे। जिससे काफी समस्या होने लगती है।