Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 1:00 pm IST

राजनीति

महाराष्ट्र : विधायकों को मिला ऑफर, ठग गिरोह ने मंत्री बनाने के लिए मांगे थे 100 करोड़, गिरफ्तार


महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार बने 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं। हालांकि अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है। इसी बीच एक चौकाने वाला वाक्या सामने आया है। 

दरअसल, एक ठग गिरोह ने मंत्री बनाने के लिए विधायकों को ठगने का प्रयास किया। गिरोह ने 3 भाजपा विधायकों से मंत्री बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये रुपये की मांग की थी। फिलहाल मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विधायकों से ठगी के प्रयास में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं रियाज शेख, योगेश कुलकर्णी, सागर सांगवाई और जफर उस्मानी। चारों आरोपियों को 26 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में सौंपा गया है। 

एफआईआर के मुताबिक, विधायक से शिंदे मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनवाने के बदले 100 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार ठग रियाज शेख ने 17 जुलाई को दोपहर 12.12 बजे एक विधायक के सचिव को फोन किया कि, दिल्ली से आया हूं, मेरी आज विधायक साहब से 4 बजे मीटिंग है। लेकिन विधायक फोन ही नहीं उठा रहे हैं। इस पर सचिव ने रियाज का मैसेज विधायक को भेज दिया, लेकिन विधायक ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। 

रियाज ने शाम को 4.06 बजे फिर सचिव को फोन किया। और कहा कि, 4 बजे वाली मीटिंग के लिए विधायक का अभी भी इंतजार कर रहा हूं। सचिव के जरिए फिर विधायक को मैसेज भेजा गया, लेकिन विधायक की तरफ से फिर कोई जवाब नहीं आया।