Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 11:28 am IST

मनोरंजन

मणिरत्नम हुए अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है वजह?


छह बार के राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके फिल्म निर्माता मणिरत्नम को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निदेशक को कोविड -19 लक्षण दिखाने के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि रत्नम के टेस्ट में वे अब तक कोविड पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं लेकिन सिमटम्स के आधार पर उन्हें भर्ती किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। सूत्र ने कहा, "उन्हें खुद को अलग-थलग करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि उनके माता-पिता 90 साल से अधिक उम्र के हैं।" गौरतलब है कि अभी 10 दिन पहले रत्नम अपनी बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म पोन्नियिन सेलवन: पार्ट I के टीजर लॉन्च में शामिल हुए थे।

रत्नम की ओर से निर्देशित पोन्नियिन सेलवन में विक्रम, ऐश्वर्या राय, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, जयराम, ऐश्वर्या लक्ष्मी, आर. सरथकुमार और शोभिता धूलिपाला हैं। फिल्म के टीजर और पोस्टर को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।