Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 4:00 am IST

अपराध

मुंबई : पति की हत्या कर फरार हुई पत्नी, बदबू आने पर कमरे से बरामद हुआ शव


मुंबई के साकीनाका इलाके से पत्नी ने पति की हत्या कर दी और फरार हो गयी। 23 साल के एक युवक का क्षत विक्षत शव उसके घर में मिला है। 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ही उसका हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। औऱ घटना की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि, मृतक नसीम खान कपड़े सिलता था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि, नसीम ने 2017 में रुबीना से शादी की थी। दोनों पति-पत्नी अक्सर लड़ते रहते थे। 

14 जुलाई को जब उसके पिता ने फोन किया तो नसीम खान की पत्नी रुबीना ने फोन उठाया और कहा कि, उनकी तबीयत ठीक नहीं है और सो रहे हैं। इसके बाद 15 जुलाई को फिर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था। जब रविवार को वे नसीम के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने रुबीना को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।