Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 3:00 am IST

अपराध

महाराष्ट्र : आर्थिक तंगी के चलते पत्नी, बेटे समेत खुद को लगायी आग, लेकिन चली गयी...


महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक शख्स ने पत्नी और बेटे के साथ एक कार में खुद को आग के हवाले कर दिया। चौकाने वाले बात ये है कि, इस खौफनाक घटना में उसी शख्स की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि, पुलिस ने बताया कि, शख्स आर्थिक तंगी से परेशान था। जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, घटना बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के खपरी पुनर्वसन इलाके में दोपहर में हुई। मृतक जैताला निवासी रामराज गोपालकृष्ण भट ने अपनी पत्नी संगीता भट और बेटा नंदन को हवाले कर दिया था। जिनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान व्यक्ति के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि, वित्तीय संकट के कारण अपना जीवन समाप्त कर रहा है। हालांकि, रामराज भट की पत्नी और बेटे को उसका असली मकसद पता नहीं था। इसलिए उसने एक होटल में दोपहर के भोजन के लिए जाने के बहाने कार में बिठाया था।