Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Feb 2023 7:00 pm IST

अपराध

यूपी : चार साल की मासूम के शव के शव के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उम्रकैद, एक महीने में सुनाई गयी सज़ा...


यूपी के गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या करने के बाद उसके शव से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सोनू गुप्ता को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। 

कोर्ट ने आरोपी पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अदालत में आरोपी सोनू ने कबूल किया कि यह दरिंदगी उसने ही की थी। आरोपी ने बताया कि, 15 दिसंबर 2022 को साहिबाबाद के सिटी फोरेस्ट के पास ही अपने घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही बच्ची को वह उठाकर ले गया था। स्कूल से आने के बाद बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

तभी सोनू गुप्ता ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण कर लिया, सिटी फॉरेस्ट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते वक्त बच्ची की आवाज गंदा डायपर बच्ची के मुंह में ठूंस दिया। आरोपी ने बच्ची की लाश हत्या के बाद वहीं छुपा दी।