Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 2:53 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

इमरान के घर से निकलते ही घर पर पंजाब पुलिस ने बोला धावा, इमरान बोले- “बेगम घर में अकेली हैं”...


पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गयी है। वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी प्रमुख और पूर्व पीएम इमरान खान तोशाखाना केस में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए। 

इमरान का आरोप है कि, इसी बीच उनके जमान पार्क स्थित घर में पंजाब पुलिस ने धावा बोल दिया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस इमरान के घर के गेट पर बुलडोजर चला रही है। इस बीच कुछ समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से भिड़ने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया और समर्थकों पर बल का इस्तेमाल किया गया।

इधर, उनकी गैरमौजूदगी में पुलिस की इस कार्रवाई पर इमरान खान भड़क गए। उन्होंने कहा कि, घर पर उनकी पत्नी बुशरा बेगम अकेली हैं। आखिर किस कानून के तहत लाहौर पुलिस यह अभियान चला रही है?