Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 5:00 am IST

अपराध

मध्य प्रदेश : भाभी से हो गया था एकतरफा प्यार, तो भाई ने ईंट से कुचलकर कर दी भाई की हत्या


मध्य प्रदेश के सतना जिले से रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आयी है। जहां एक देवर को भाभी से एकतरफा प्यार हो गया। जिसके बाद देवर ने अपने ही सगे बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी हो गयी है। 

दरअसल सतना जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र के गांव बरेठी निवासी आरोपी भारत चौधरी अपनी भाभी को पसंद करने लगा था। इस बारे में जानकारी होने पर बड़े भाई उस पर नजर रखता था। और आरोपी को बड़े भाई का शक करना और नजर रखना पसंद नहीं था। एक दिन मृतक संजय अपनी पत्नी को मायके छोड़ने जा रहा था। तभी आरोपी भारत भी उसके साथ हो लिया। और पत्नी को बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद दोनों भाई वापस आने लगे।  

आरोपी भारत एक दुकान से शराब खरीदी और फिर ग्राम खेरिया कोठार के पास करियाझर के जंगल में दोनों शराब पीने लगे। जब संजय ने ज्यादा शराब पी ली तो आरोपी भारत ने मौके का फायदा उठाकर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने तब तक पत्थर से वार किए जब तक की बड़े भाई की मौत नहीं हो गयी।